सासाराम मंडी भाव : गेहूं के दाम में आया उछाल, सब्जियों की कीमतों में राहत
Published by : Vikash Kumar Updated At : 12 Jun 2026 6:20 AM
SASARAM NEWS : जिले के विभिन्न बाजारों और मंडियों में खाद्य सामग्रियों की कीमतों में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है. हालांकि बरसात की शुरुआत के साथ गेहूं के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
SASARAM NEWS : सासाराम(पुनीत पांडेय): जिले के विभिन्न बाजारों और मंडियों में खाद्य सामग्रियों की कीमतों में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है. हालांकि बरसात की शुरुआत के साथ गेहूं के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बाजार में गेहूं का भाव बढ़कर 2600 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है.वहीं सब्जी बाजार में हरी सब्जियों के दाम में नरमी देखने को मिल रही है. भिंडी 20 रुपये प्रति किलो, नेनुआ 20 रुपये प्रति किलो, करेला 20 रुपये प्रति किलो, लौकी 15 रुपये प्रति किलो तथा बैंगन 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. व्यापारियों का कहना है कि मौसम में बदलाव और स्थानीय आवक बढ़ने से सब्जियों की कीमतों में गिरावट आई है.फल मंडी में सेब 200 रुपये प्रति किलो, केला 70 रुपये प्रति दर्जन, लीची 140 रुपये प्रति किलो तथा आम 50 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है.अनाज मंडी में कतरनी चावल 4700 रुपये प्रति क्विंटल, श्रीराम चावल 5600 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर दाल 110 रुपये प्रति किलो, मसूर दाल 70 रुपये प्रति किलो, चना दाल 70 रुपये प्रति किलो और मूंग दाल 105 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है.तेल की कीमतों में भी स्थिरता बनी हुई है. सरसों तेल 160 से 200 रुपये प्रति किलो तथा रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है. वहीं आलू का भाव 650 रुपये प्रति क्विंटल है.व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम और आपूर्ति की स्थिति के अनुसार कीमतों में बदलाव संभव है.
फल मंडी
सेब-200 रुपये किलो
केला – 70 रुपये दर्जन
लीची -140
आम – 50 रुपये किलो
अनाज मंडी
कतरनी चावल – 4700 रुपये क्विंटल
श्रीराम चावल -5600 रूपये क्विंटल
अरहर दाल – 110 रुपये किलो
मसूर दाल – 70 रुपये किलो
चना दाल – 70 रुपये किलो
मूंग दाल – 105 रुपये/किलो
सरसों तेल – 160–200 रुपये किलो
रिफाइंड तेल – 145–210 रुपये किलो
आलू – 650 रुपये क्विंटल
भिंडी-20 रुपये किलो
नेनुआ-20 रुपये किलो
लौकी-15 रुपये किलो
बैगन –30 रुपये किलो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










