सासाराम में 29 जुलाई को होगा गुरु प्रतिमा पूजन और आशीर्वचन, गुरु पूर्णिमा पर महर्षि अंजनेश आश्रम में भव्य आयोजन

महर्षि अंजनेश आश्रम में बाहर से पहुंचे साधु संत व अन्य
सासाराम के महर्षि अंजनेश आश्रम में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन होगा। इस पावन अवसर पर गुरु प्रतिमा पूजन, आशीर्वचन और प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Guru Purnima Sasaram : रोहतास जिले के सासाराम स्थित प्रसिद्ध महर्षि अंजनेश आश्रम, ताराचण्डी धाम में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया जाएगा. इस दौरान श्रद्धा और भक्ति के माहौल में गुरु प्रतिमा पूजन, आशीर्वचन और प्रसाद वितरण जैसे कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे. आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.
बताया जा रहा है कि इस मौके पर ब्रह्मलीन जगत गुरु कोलाचार्य स्वामी अंजनेशानन्द सरस्वती महाराज, महर्षि अंजनेश जी की पावन प्रतिमा का विधिवत पूजन किया जाएगा. हर साल की तरह इस बार भी कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है.
Sasaram News : सुबह 9 बजे से शुरू होगा पूजन कार्यक्रम
आश्रम द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, बुधवार सुबह 9 बजे से गुरु प्रतिमा पूजन की शुरुआत होगी. इसके बाद सुबह 10 बजे से परंपरा के अनुसार पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रणजीतेशानन्द जी का पूजन-अर्चन किया जाएगा. इस दौरान वे श्रद्धालुओं को आशीर्वचन भी देंगे, जिसे सुनने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचेंगे.
पूरे दिन आश्रम परिसर में भक्ति का माहौल बना रहेगा. भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालु गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रकट करेंगे. आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा.
बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर बाहर से साधु-संतों और श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है. आश्रम परिसर में उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है. आयोजन को लेकर क्षेत्र में खास उत्साह देखा जा रहा है.
आश्रम परिवार ने सभी श्रद्धालुओं, संत महात्माओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें और प्रसाद ग्रहण करें.
तैयारियां पूरी, दिव्य आयोजन की तैयारी
आश्रम के मीडिया प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. साफ-सफाई, पूजा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. आयोजन को सफल और दिव्य बनाने के लिए आश्रम परिवार पूरी तरह से जुटा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










