15वीं शंकर ट्रॉफी प्रीमियर लीग 2026 का भव्य उद्घाटन, ड्रैगन डायनमो सासाराम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम

Published by : Aditya Kumar Ravi Updated At : 25 May 2026 7:06 PM

विज्ञापन

15वीं शंकर ट्रॉफी प्रीमियर लीग 2026 का उद्घाटन करते सुजीत कुमार राय

Sasaram News: रोहतास जिले के सासाराम अंतर्गत तकिया स्थित खेल मैदान में 15वीं शंकर ट्रॉफी प्रीमियर लीग 2026 टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ. उद्घाटन दिवस पर खेले गए मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए ड्रैगन डायनमो सासाराम की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.

विज्ञापन

Sasaram News (मो. आरिफ खान) : 15वीं शंकर ट्रॉफी प्रीमियर लीग 2026 टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन तकिया स्थित खेल मैदान में हुआ. खेल भावना और उत्साह के बीच टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुजीत कुमार राय और विनय प्रताप सिंह ने दीप जलाकर व फीता काटकर किया. मुख्य अतिथियों का स्वागत टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष कपिल सिंह, अरविंद सिंह गुड्डू और संस्थापक निदेशक चंद्रशेखर पासवान ने किया. मुख्य अतिथियों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 1998 से लगातार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन कर खेल प्रतिभाओं को मंच देना सराहनीय कार्य है. इस दौरान संस्थापक सदस्यों चंद्रशेखर पासवान, ओम प्रकाश, संतोष कुमार, ओम प्रकाश पांडु और धर्मेंद्र को खेल के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

उद्घाटन दिवस पर खेले गए तीन मुकाबले


देर शाम जैसे ही मैदान की फ्लड लाइट जली, वैसे ही खेल प्रेमियों का उत्साह भी चरम पर पहुंच गया. चौकों-छक्कों पर दर्शक झूमते नजर आए. उद्घाटन दिवस पर कुल तीन मुकाबले खेले गए:

पहला मैच : ड्रैगन डायनमो सासाराम ने रवि एंड लड्डू 11 को हराया. कप्तान दीपक कुमार को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

दूसरा मुकाबला : पीआर एवेंजर सासाराम ने आबिद 11 सहरसा को पराजित किया. इस मैच में मनोज कुमार यादव को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच मिला.

तीसरा मुकाबला : ड्रैगन डायनमो सासाराम ने एक बार फिर जीत दर्ज की और इसके साथ ही टीम ने सीधे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

इस गरिमामयी समारोह में चंद्रशेखर सिंह, काली पासवान, डॉ कामेश्वर सिंह पंकज और अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे.

Also Read : नालंदा के बिंद में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी रेड, पुलिस पहुंचते ही जेसीबी छोड़ भागे चालक

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन