सासाराम में हाइवा ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर, चालक घायल, वाहन लेकर फरार हुआ ड्राइवर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)

Accident News : सासाराम के गौरक्षणी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार हाइवा ने एम्बुलेंस को टक्कर मार दी. हादसे में चालक घायल हुआ, जबकि हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Accident News : रोहतास जिले के सासाराम शहर स्थित गौरक्षणी ओवरब्रिज पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार हाइवा ने एम्बुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद कुछ देर तक ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए.

एम्बुलेंस चालक घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा की रफ्तार काफी तेज थी. इसी दौरान उसने आगे चल रही एम्बुलेंस को टक्कर मार दी. हादसे में एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि किसी की जान नहीं गई. एम्बुलेंस चालक को हल्की चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया.

फरार हाइवा चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Pramod Kr Srivastav

लेखक के बारे में

By Pramod Kr Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन