बुद्ध मिशन स्कूल के छात्रों ने खेतों में की धान की रोपनी, लिया व्यावहारिक अनुभव

Updated:
विज्ञापन

धान रोपनी जागरूकता अभियान के दौरान खेतों में रोपनी करते एवं किसानों से जानकारी लेते बुद्ध मिशन स्कूल के छात्र. | Prabhat Khabar Network

बुद्ध मिशन स्कूल, सासाराम के छात्रों ने धान रोपनी जागरूकता अभियान में भाग लिया. उन्होंने खेतों में उतरकर पारंपरिक और वैज्ञानिक विधियों को सीखा, साथ ही जल संरक्षण और जैविक खेती पर भी जोर दिया.

विज्ञापन

Sasaram News: कृषि एवं पर्यावरण के प्रति छात्रों में जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से बुद्ध मिशन स्कूल, सासाराम ने गुरुवार को धान रोपनी जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के तहत स्कूल परिसर के अलावा मिश्रीपुर, अहाराव, दयालपुर और धनपुरवा गांवों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह ने किया.

खेतों में उतरकर छात्रों ने जानी रोपनी की पारंपरिक व वैज्ञानिक विधियां

अभियान के दौरान छात्रों ने किसानों के साथ खेतों में पहुंचकर धान की रोपनी की पारंपरिक एवं वैज्ञानिक विधियों की जानकारी प्राप्त की. छात्रों ने रोपनी की प्रक्रिया को नजदीक से देखा और स्वयं भी खेत में उतरकर धान रोपने का व्यावहारिक अनुभव लिया. इस दौरान जल संरक्षण, समय पर रोपाई, जैविक खेती तथा संतुलित उर्वरक के उपयोग पर चर्चा की गई. साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए एक जागरूकता रैली भी निकाली गई.

खेती-किसानी से जोड़कर श्रम व प्रकृति संरक्षण का संदेश

स्कूल के प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कृषि केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. छात्रों को खेती से जोड़कर उनमें श्रम, प्रकृति संरक्षण और किसानों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है. प्राचार्य त्रिलोक कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ना आवश्यक है.

अभियान को सफल बनाने में कमल कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, भगवान उपाध्याय, जयकुमार राम, कमलेश पासवान, बीएन वर्मा, केसी पांडेय, सौरव कुमार, मनोज कुमार चौधरी, नित्यानंद उपाध्याय, नेहा कुमारी, अल्कमर, पूजा कुमारी, प्रिया शर्मा, जेबा, अनिशा कुमारी, सबा परवीन, प्रियंका उपाध्याय तथा सीता सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन