रोहतास: कोचस के कुछिला पंचायत सरकार भवन तक रास्ता निर्माण नहीं होने से अधिकारियों में नाराजगी, जांच के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

कुछिला पंचायत सरकार भवन पर पगडंडी के सहारे जाते बीडीओ व अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

रोहतास जिले के कोचस प्रखंड में आयोजित 'सहयोग शिविर' में 93 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 60 का तुरंत निष्पादन किया गया. कुछिला पंचायत में सड़क न होने के कारण अधिकारियों को परेशानी हुई, जिसकी जांच के आदेश दिए गए हैं.

विज्ञापन

Rohtas News: रोहतास जिले के कोचस प्रखंड अंतर्गत कंजर, गारा एवं कुछिला पंचायत में गुरुवार को 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया. शिविर में राजस्व, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा मनरेगा समेत विभिन्न विभागों से कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 60 मामलों का मौके पर ही (ऑन द स्पॉट) निष्पादन कर दिया गया.

93 में से 60 आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रतीक कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान गारा पंचायत में 36, कंजर पंचायत में 48 और कुछिला पंचायत में 9 आवेदन प्राप्त हुए. कुल 93 आवेदनों में से 60 का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है.

शिविर के सफल संचालन के लिए कुछिला और गारा पंचायत में जिला कृषि पदाधिकारी प्रभाकर कुमार तथा कंजर पंचायत में वरीय उपसमाहर्ता विनीता कुमारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था.

सड़क न बनने से अधिकारियों को हुई परेशानी, होगी जांच

समीक्षा के दौरान बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि कुछिला पंचायत सरकार भवन तक जाने के लिए अब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है. इसके चलते शिविर में पहुंचने वाले अधिकारियों और ग्रामीणों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. बीडीओ ने कहा कि पंचायत सरकार भवन तक रास्ता निर्माण न होने के कारणों की गहन जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Ramesh Kumar

लेखक के बारे में

By Ramesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन