सासाराम में आज Lets Inspire Bihar की प्रेस वार्ता, तेजस्वी यादव के आरोपों पर अभियान देगा जवाब
विकास वैभव और तेजस्वी यादव
सासाराम में आज Lets Inspire Bihar अभियान की प्रेस वार्ता होगी. तेजस्वी यादव के आरोपों पर अभियान अपना पक्ष रखेगा. अभियान की गतिविधियों और उद्देश्यों पर भी होगी चर्चा.
Lets Inspire Bihar Campaign : रोहतास जिले के सासाराम में शुक्रवार को Lets Inspire Bihar अभियान की ओर से एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी. यह प्रेस वार्ता डेहरी के कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड के संदर्भ में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा अभियान पर लगाए गए आरोपों को लेकर बुलाई गई है. अभियान के प्रवक्ताओं का कहना है कि लगाए गए आरोप पूरी तरह आधारहीन हैं और प्रेस वार्ता के दौरान पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा जाएगा.
अभियान की गतिविधियों और उद्देश्यों पर भी होगी चर्चा
आयोजकों के अनुसार प्रेस वार्ता में अभियान की गतिविधियों, उद्देश्यों और हालिया घटनाक्रम पर भी चर्चा की जाएगी. मीडिया के समक्ष तथ्यों के साथ अभियान का पक्ष रखा जाएगा और पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे.
होटल अनंता में आयोजित होगी प्रेस वार्ता
यह प्रेस वार्ता सासाराम के गौरक्षणी स्थित होटल अनंता में आयोजित होगी. अभियान के प्रतिनिधि राम अवतार राय ने बताया कि Lets Inspire Bihar शिक्षा, समता और उद्यमिता के माध्यम से नए बिहार के निर्माण के उद्देश्य से समाज के प्रबुद्धजनों का एक सामाजिक अभियान है. उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को लेकर लगातार जनजागरण का कार्य किया जा रहा है.
एक्सप्लेनर: रोहतास हत्याकांड में क्या हुआ? जानिए गोलीकांड, आगजनी और आरोपी की गिरफ्तारी की पूरी कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










