राष्ट्रीय योग चैंपियनशिप के लिए रोहतास के खिलाड़ी पटना रवाना

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय योग चैंपियनशिप के लिए रोहतास के खिलाड़ी पटना रवाना

SASARAM NEWS.50वीं सब जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय खेल चैंपियनशिप 2025 के योग शिविर में भाग लेने से पूर्व योग शिविर एसोसिएशन, बिहार द्वारा आयोजित कैंप में शामिल होने के लिए जिले के खिलाड़ी शुक्रवार को पटना के लिए रवाना हो गये.

विज्ञापन

पटना सावरकर विद्या मंदिर स्कूल मुसल्लहपुर हाट में लगेगा कैंप 50वीं सब जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय योग खेल चैंपियनशिप 2025 का होगा आयोजन 25 दिसंबर को रांची में आयोजित शुद्ध बिहार का रोहतास की टीम करेगी नेतृत्व फोटो-1- चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शामिल होने को रवाना होते खिलाड़ी. प्रतिनिधि, सासाराम सदर 50वीं सब जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय खेल चैंपियनशिप 2025 के योग शिविर में भाग लेने से पूर्व योग शिविर एसोसिएशन, बिहार द्वारा आयोजित कैंप में शामिल होने के लिए जिले के खिलाड़ी शुक्रवार को पटना के लिए रवाना हो गये. यह कैंप पटना के महेंद्रु स्थित सावरकर विद्या मंदिर स्कूल, मुसल्लहपुर हाट में आयोजित किया जा रहा है. इसके बाद बीएचए से 25 दिसंबर को रांची में आयोजित प्रतियोगिता में शुद्ध बिहार का प्रतिनिधित्व रोहतास की टीम करेगी. आठ से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी चैंपियनशिप में भाग लेंगे. प्रतियोगिता के लिए सासाराम से आठ से 10 आयु वर्ग में शिवांसी स्वरा, भूमि कुमारी, आद्विक श्रीवास्तव, 10 से 12 आयु वर्ग में नव्या, प्रिया, शिवम पटेल, नितेश कुमार, 12 से 14 आयु वर्ग में आदित्य कुमार, शिवम पांडेय, 14 से 16 आयु वर्ग में पूनम कुमारी, पुष्कर आर्या और 16 से 18 आयु वर्ग में पायल श्रीवास्तव का चयन किया गया है. वहीं रोहतास जिले के किशोर सिंह और विजय कुमार नेशनल जज की भूमिका निभायेंगे. दोनों जज रोहतास के टॉप 50 खिलाड़ियों में से राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए खिलाड़ियों का चयन भी करेंगे. कैंप के दौरान योग कोषाध्यक्ष द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. मौके पर अश्विनी कुमारी, मिशन फाउंडेशन से विजय कुमार, योग सचिव दुर्गावती, रुपेश श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, हेमलता श्रीवास्तव, बिहारी बाबू, सूरज, एवीएम ओम श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन