रोहतास में ससुर के साथ बाइक से जा रही थी बहू, तभी अपराधियों ने दी बड़ी घटना को अंजाम

Published by :Sakshi kumari
Published at :10 May 2026 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
criminals snatched the purse of women

महिला से छिनतई

जिले अमझोर थाना इलाके के बिशनपुरा गांव के समीप एनएच-2सी पथ पर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक महिला से पर्स छीन लिया.

विज्ञापन

Rohtas News: (तिलौथू से राकेश कुमार) जिले अमझोर थाना इलाका के बिशनपुरा गांव के समीप एनएच-2सी पथ पर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक महिला से पर्स छीन लिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया.

क्या है पूरा मामला

घटना के संबंध में अमझोर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि नौहट्टा थाना क्षेत्र के टीपा गांव निवासी निधि कुमारी अपने ससुर के साथ बाइक से कहीं जा रही थीं. इसी दौरान बिशनपुरा गांव के समीप पीछे से आए बाइक सवार अपराधियों ने महिला का पर्स छीन लिया और तेज गति से फरार हो गए.

अपराधियों की खोज में जुटी पुलिस

घटना के बाद पीड़िता ने अमझोर थाने में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है.

Also Read: गयाजी में सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की गई जान, 10 दिन पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत बिहार के चर्चित चैनलों में से एक News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन