पैक्स गोदाम की सत्यापन रिपोर्ट देने के लिए 10 हजार रुपये घूस लेते राजपुर बीसीओ गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
SASARAM NEWS.रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड के बीसीओ जर्नादन कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरों की टीम ने शुक्रवार को दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी निगरानी डीएसपी अखिलेश कुमार ने दी.
विज्ञापन
राजपुर पैक्स प्रबंधक की शिकायत पर निगरानी ने की कार्रवाई
बीसीओ के सासाराम स्थित आवास की भी ली गयी तलाशी
सासाराम ग्रामीण.
रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड के बीसीओ जर्नादन कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरों की टीम ने शुक्रवार को दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी निगरानी डीएसपी अखिलेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि पैक्स गोदाम के सत्यापन के बाद रिपोर्ट देने के बदले बीसीओ की ओर से पैक्स प्रबंधक प्रशांत कुमार से दस हजार की मांग की जा रही थी. इसकी शिकायत पैक्स प्रबंधक ने निगरानी को दी. शिकायत के बाद निगरानी की टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाये गये. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैप की कार्रवाई की गयी, जिसमें जनार्दन कुमार को रिश्वत की राशि लेते हुए राजपुर-नोखा रोड स्थित एक मेडिकल दुकान के समीप से रंगेहाथ पकड़ लिया गया. गिरफ्तारी के बाद टीम ने सासाराम के तकिया मुहल्ले स्थित उनके आवास पर भी तलाशी ली. निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










