सासाराम मंडी : खाद्य पदार्थों के दाम स्थिर, चावल की कीमतों में दिखी तेजी

Edited by Vikash Kumar
Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS : जिले की विभिन्न मंडियों में खाद्य सामग्रियों की कीमतों में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है. हालांकि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले चावल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

विज्ञापन

SASARAM NEWS : सासाराम(ओम प्रकाश गोंड की रिपोर्ट):जिले की विभिन्न मंडियों में खाद्य सामग्रियों की कीमतों में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है. हालांकि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले चावल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. वहीं सब्जियों और खाद्य तेल के दाम अपेक्षाकृत स्थिर बने हुए हैं. फल बाजार में आम की आवक बढ़ने से इसकी कीमतें भी आम लोगों की पहुंच में हैं.व्यापारियों के अनुसार इन दिनों दशहरी आम 100 रुपये में करीब दो किलो बिक रहा है. फल मंडी में आम 40 रुपये प्रति किलो, सेब 170 रुपये प्रति किलो, संतरा 170 रुपये प्रति किलो तथा केला 50 रुपये प्रति दर्जन के भाव से उपलब्ध है.अनाज मंडी में कतरनी चावल की कीमत में तेजी देखी जा रही है. कतरनी चावल 4100 से 4700 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है. वहीं मंसूरी चावल 3250 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर उपलब्ध है. दालों की कीमतों में भी कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है. अरहर दाल 115 रुपये प्रति किलो, मसूर दाल 70 रुपये प्रति किलो, चना दाल 68 रुपये प्रति किलो, मूंग दाल 100 रुपये प्रति किलो तथा मोट दाल 75 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है.सब्जी मंडी में भी कीमतें नियंत्रित बनी हुई हैं. भिंडी 20 रुपये प्रति किलो, नेनुआ 30 रुपये प्रति किलो, करेला 30 रुपये प्रति किलो और लौकी 20 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है. गर्मी में थोड़ी नरमी आने के बाद कई सब्जियों की कीमतों में गिरावट भी दर्ज की गई है.तेल बाजार में सरसों तेल 160 से 200 रुपये प्रति किलो तथा रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है. वहीं थोक बाजार में बांग्ला प्याज 900 रुपये प्रति क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये प्रति क्विंटल, देवा आलू 650 से 700 रुपये प्रति क्विंटल तथा लहसुन 5000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है.व्यापारियों का कहना है कि मानसून की स्थिति और आवक के आधार पर आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव संभव है.

फल मंडी

सेब-170रुपये किलो

केला – 50 रुपये दर्जन

लीची -110

आम – 40 रुपये किलो

अनाज मंडी

कतरनी चावल – 4700 रुपये क्विंटल

श्रीराम चावल -5600 रूपये क्विंटल

अरहर दाल – 110 रुपये किलो

मसूर दाल – 70 रुपये किलो

चना दाल – 70 रुपये किलो

मूंग दाल – 105 रुपये/किलो 

सरसों तेल – 160–200 रुपये किलो

रिफाइंड तेल – 145–210 रुपये किलो

आलू – 650 रुपये क्विंटल

भिंडी-20 रुपये किलो

नेनुआ- 30 रुपये किलो

लौकी-20 रुपये किलो

बैगन –40 रुपये किलो

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन