ट्रांसफाॅर्मर बदलने को लेकर लालगंज में लोगों ने की सड़क जाम

Updated at : 08 Jul 2024 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसफाॅर्मर बदलने को लेकर लालगंज में लोगों ने की सड़क जाम

सासाराम नगर निगम क्षेत्र के लालगंज में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे ट्रांसफाॅर्मर बदलने को लेकर लोगों ने सासाराम-आरा पथ को जाम कर दिया. इसके कारण करीब एक घंटे तक सासाराम-आरा पथ पर आवागमन प्रभावित रहा.

विज्ञापन

सासाराम ग्रामीण. सासाराम नगर निगम क्षेत्र के लालगंज में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे ट्रांसफाॅर्मर बदलने को लेकर लोगों ने सासाराम-आरा पथ को जाम कर दिया. इसके कारण करीब एक घंटे तक सासाराम-आरा पथ पर आवागमन प्रभावित रहा. जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. दफ्तर जाने वाले लोगों का कार्यालय के लिए विलंब हो गया. कई सरकारी अधिकारी भी जाम में फंस गये. ग्रामीण बिजली विभाग के विरोध में नारे लगाते हुए सड़क पर डटे रहे और विभागीय अधिकारियों को बुलाने की मांग करते रहे. तत्काल मौके पर बिजली विभाग के सहायक अभियंता उज्ज्वल कुमार, कनीय अभियंता अभिषेक कुमार व संवेदक विशाल सिंह ने पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया. इस संबंध में सहायक अभियंता ने बताया कि लालगंज में रविवार की शाम एक ट्रांसफाॅर्मर जल गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विभाग को दी. तभी एक दिन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गयी. दूसरे ट्रांसफाॅर्मर से कनेक्शन कर दिया गया. अगले दिन सोमवार को लोग सड़क पर उतर गये. उन्होंने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर बदलने का कार्य किया जा रहा है. दिन भर विभाग के मानव बल डटे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन