विधायक सोनू सिंह के नेतृत्व में निकला 15 बस और गूंजता रहा बोलबम, रोहतास से बाबा बैद्यनाथ धाम निकला 300 कांवरियों का जत्था

Updated:
विज्ञापन

ई ललन सिंह नावाडीह फॉर्म में झांकी का आनंद उठाते कांवरिया कांवरियों को संबोधित करते विधायक सोनू सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network

विधायक सोनू सिंह ने नवाडीह से सैकड़ों कांवरियों के जत्थे को बैजनाथ धाम के लिए रवाना किया। कांवरियों के साथ कई कलाकार भी भक्तिमय यात्रा पर निकले हैं।

विज्ञापन

Rohtas News : सावन की भक्ति में डूबे अकोढ़ीगोला में मंगलवार को बोलबम के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा. नवाडीह बाल स्थित ई. ललन सिंह फार्म हाउस से विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह के करीब 300 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ. कांवरियों का जत्था 15 बसों और करीब एक दर्जन चार पहिया वाहनों पर सवार होकर देवघर के लिए निकला.

गेरुआ वस्त्र में निकले कांवरिये, हर-हर महादेव से गूंजा इलाका

फार्म हाउस से रवाना होने के बाद कांवरियों का जत्था बराढ़ी मंदिर, स्थानीय काली मंदिर, डेहरी महावीर मंदिर और झारखंडी मंदिर पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. गेरुआ वस्त्र पहने कांवरिये पूरे रास्ते बोलबम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते रहे. इससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

भक्ति गीतों पर झूमे कांवरिये, झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

कांवरियों के जत्थे में प्रस्तुत की गयी शहीद सुनील की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही. झांकी देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी और कांवरियों के साथ आम लोग भी भक्ति में झूमते नजर आए. भोजपुरी गायक विकास पांडेय, मनीष ओझा, मोहित मधुकर, सुधीर कुमार छोटू, बिटू बिहारी, काजल अनमोल, प्रीति तराना और सीमा गुप्ता समेत कलाकारों ने भोलेनाथ के भजनों की प्रस्तुति दी. एंकर आकाश बाबा ने भी कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया.

सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर पहुंचेंगे कांवरिये

विधायक सोनू सिंह ने बताया कि कई वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत इस बार भी सैकड़ों कांवरियों को बस और छोटे वाहनों से बाबा की नगरी ले जाया जा रहा है. कांवरियों के लिए वस्त्र, भोजन और पेयजल समेत अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है. बुधवार को सभी कांवरिये सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होंगे.

देवघर पहुंचकर कांवरिये बाबा बैद्यनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे और बाबा बासुकीनाथ को जल अर्पित करेंगे. इसके बाद राजगीर होते हुए वापस घर लौटेंगे. यात्रा के दौरान लोकगीत कलाकारों द्वारा लगातार भक्ति गीतों की प्रस्तुति की जाएगी.

ई ललन सिंह नावाडीह फॉर्म में झांकी का आनंद उठाते कांवरिया कांवरियों को संबोधित करते विधायक सोनू सिंह व अन्य  | Prabhat Khabar Network
ई ललन सिंह नावाडीह फॉर्म में झांकी का आनंद उठाते कांवरिया कांवरियों को संबोधित करते विधायक सोनू सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network
ई ललन सिंह नावाडीह फॉर्म में झांकी का आनंद उठाते कांवरिया कांवरियों को संबोधित करते विधायक सोनू सिंह व अन्य   | Prabhat Khabar Network
ई ललन सिंह नावाडीह फॉर्म में झांकी का आनंद उठाते कांवरिया कांवरियों को संबोधित करते विधायक सोनू सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network

विज्ञापन
अशोक कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अशोक कुमार सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन