नोखा के सहयोग शिविर में 36 समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान, आवास-पेंशन से राशन कार्ड तक मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन
फोटो सहयोग शिविर का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, बीडीओ शेफाली व बीपीआरओ सुनील कुमार | Prabhat Khabar Network
नोखा प्रखंड के धर्मपुर और सिरखिंडा में आयोजित सहयोग शिविर में आवास, पेंशन और राशन कार्ड से जुड़े 36 मामलों का अधिकारियों ने तुरंत निपटारा किया।
Rohtas News : ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को नोखा प्रखंड की धर्मपुर और सिरखिंडा पंचायत में सहयोग शिविर लगाया गया. दोनों शिविरों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गयीं और कुल 36 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया.
धर्मपुर में 21 और सिरखिंडा में 15 मामलों का हुआ समाधान
शिविर का उद्घाटन नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली और बीपीआरओ सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. बीडीओ शेफाली ने बताया कि धर्मपुर पंचायत में 21 और सिरखिंडा पंचायत में 15 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. इस तरह दोनों पंचायतों में कुल 36 मामलों का तत्काल समाधान हुआ.
आवास, पेंशन और राशन कार्ड से जुड़े पहुंचे मामले
शिविर में आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, कृषि और बिजली समेत विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों ने आवेदनों की जांच कर कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया.
पंचायत में ही मिल रहा समस्याओं का समाधान
बीडीओ शेफाली ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड और जिला कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत देना है. पंचायत स्तर पर ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याएं सुनी जा रही हैं और पात्र मामलों का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है. शिविर में मामलों के तत्काल समाधान से ग्रामीणों ने संतोष जताया.
मौके पर प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









