ePaper

करगहर के निमडिहरा में मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक गिरफ्तार

Updated at : 20 Jan 2026 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
करगहर के निमडिहरा में मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक गिरफ्तार

निमडिहरा गांव में सोमवार की रात छापेमारी कर पुलिस ने झोंपड़ीनुमा घर में चल रही मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया

विज्ञापन

मिनीगन फैक्ट्री संचालक अवैध हथियार व शराब कांड में कई बार हो चुका है गिरफ्तार फोटो-21- करगहर थाने में गिरफ्तार आरोपित व जब्त अवैध हथियार के साथ पुलिस. प्रतिनिधि, करगहर थाना क्षेत्र के निमडिहरा गांव में सोमवार की रात छापेमारी कर पुलिस ने झोंपड़ीनुमा घर में चल रही मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया. वहीं, पुलिस ने इस कार्रवाई में एक देसी एकनाली बंदूक बरामद की. साथ ही बंदूक बनाने की अर्धनिर्मित सामग्री और शराब बरामद की. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित निमडिहरा गांव निवासी स्व गुदरी राम के 57 वर्षीय बेटा बली राम पर कई कांड पहले से दर्ज हैं. इस संबंध में एसडीपीओ टू कुमार वैभव ने मंगलवार को करगहर थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि सोमवार की रात करीब 8.30 बजे सूचना के आधार पर निमडिहरा गांव के झोपड़ीनुमा घर में छापेमारी की गयी. इस दौरान मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेन हुआ. कार्रवाई के दौरान बली राम को गिरफ्तार किया गया है. उसकी झोंपड़ी से एक देसी एक नाली बंदूक, तीन पीस लोहे का अर्धनिर्मित बैरल, एक लोहे की भाथी, एक लोहे का निहाय, एक लकडी के पिढ़े में कसा हुआ लोहे का बेश मशीन, एक लोहे का एक इंच का पाइप, आठ पीस वेल्डिंग रड, दो पीस लोहे का रेती, दस पीस लोहा काटने वाला हेक्सा ब्लेड, करीब 10 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया है. एसडीपीओ टू ने बताया कि इससे पहले आरोपित बली राम वर्ष 1990 से 1994 के बीच दो बार अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार हो चुका है. 2017 के मई माह में इसके विरुद्ध करगहर थाने में कांड सं.-129/17 दर्ज है. छापेमारी दल में करगहर थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय, पुअनी दिलीप राम, बलिराम यादव, सिपाही प्रिया कुमारी, भूपेंद्र कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन