नगर पंचायत में सड़ रहे लाखों की लागत से खरीदे गये ठेले व इ-रिक्शा
Updated at : 10 Sep 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन

SASARAM NEWS.वर्ष 2021 के लाखों रुपये खर्च कर नगर पंचायत क्षेत्र में कूड़ा-कचरा एकत्र फेंकने के लिए खरीदे गये इ-रिक्शा व ठेले प्रशासन की लापरवाही से अब कबाड़ बन कर नगर पंचायत परिसर में सड़ रहा है.
विज्ञापन
शहर की साफ-सफाई व कचरा फेंकने के लिए 2021 में खरीदे गये थे उपकरण
कोचस.
वर्ष 2021 के लाखों रुपये खर्च कर नगर पंचायत क्षेत्र में कूड़ा-कचरा एकत्र फेंकने के लिए खरीदे गये इ-रिक्शा व ठेले प्रशासन की लापरवाही से अब कबाड़ बन कर नगर पंचायत परिसर में सड़ रहा है. पर, इस पर ध्यान न तो नगर इओ की है और न ही नगर पंचायत के सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी को. इसके कारण शहर के कई संकीर्ण इलाकों में साफ-सफाई का कार्य पूरी तरह प्रभावित है. जानकारी के अनुसार, सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत 2021 में शहर की संपूर्ण साफ-सफाई के लिए नगर प्रशासन ने 16 ठेले और 16 इ-रिक्शा की खरीदारी की थी.इस दौरान प्रत्येक वार्ड में साफ-सफाई के लिए दो-दो कर्मचारियों को लगाया गया था. इस अभियान के तहत शहर के प्रत्येक घरों में दो-दो डस्टबिन का वितरण भी किया गया था.शहर के कई हिस्सों में नहीं हो रही नियमित साफ-सफाई
अभियान के शुरुआती दिनों में शहर के लोग अपने घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे को डस्टबिन में भर कर रखते थे. फिर,स्वच्छता कर्मचारी इस कचरे को इ-रिक्शा व ठेले के सहारे गंतव्य तक पहुंचाते थे. शहर में यह सिलसिला करीब छह महीने तक नियमित रूप से चला. इसके बाद अधिकारियों की अदूरदर्शिता और जनप्रतिनिधियों के ढुलमुल रवैया के कारण सरकार की यह योजना धरातल पर दम तोड़ने लगी. अब हालात ऐसी है कि शहर के कई हिस्सों में नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है. इससे वार्ड की गलियों में कूड़े-कचरे का अंबार लगा है. शहर की मुख्य नालियां कूड़े-कचरे इकट्ठा होने से बजबजा रहे हैं. पर, इसकी चिंता न तो नगर प्रशासन को है और न ही वार्ड पार्षदों को. हालत यह है कि शहर के विभिन्न वार्डों से कूड़े-कचरे ढोने के लिए खरीदे गये इ-रिक्शा व ठेले कबाड़ बन कर नगर पंचायत परिसर में पड़ा हुआ है. क्या कहते हैं पदाधिकारीइस संबंध में नगर पंचायत के सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रीति आर्या ने बताया कि इ-रिक्शा व ठेले की मरम्मत कराने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




