रोहतास: कोचस में विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप, ससुराल वालों पर प्राथमिकी, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

बिहार के कोचस में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र के कपसियां गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतका वंदना कुमारी कपसियां गांव निवासी विवेक कुमार सिंह की पत्नी बतायी जाती है. मामले में मृतका के भाई कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के भरखर निवासी गोलू कुमार पटेल ने कोचस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर उनकी बहन को लगातार प्रताड़ित करने और अंततः गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है.

2020 में हुई थी शादी, परिवार ने दिया था उपहार

प्राथमिकी में गोलू कुमार पटेल ने बताया है कि छह वर्ष पहले वर्ष 2020 में उनकी बहन वंदना कुमारी की शादी विवेक कुमार सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के दौरान परिवार की सामर्थ्य के अनुसार उपहार भी दिया गया था. आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे.

दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप

मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि उपहार से संतुष्ट नहीं होने के कारण ससुराल पक्ष के लोग वंदना को लगातार प्रताड़ित करते थे. परिवार के लोगों ने कई बार ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया.

अंततः गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि प्रताड़ना के बाद ससुराल वालों ने वंदना कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके पक्ष में आक्रोश और शोक का माहौल है.

नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी, जांच शुरू

कोचस थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के आवेदन के आधार पर नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन
रमेश कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन