रोहतास: हाईमास्ट लाइट से जगमग हुआ छठिया पोखरा, सूर्य मंदिर की बढ़ी रौनक, शाम होते ही दिखने लगी खूबसूरत छटा

Updated:
विज्ञापन

हाईमास्ट लाइट लगाने का काम करते कर्मचारी | Prabhat Khabar Network

बक्सर सांसद सुधाकर सिंह की निधि से सूर्यपुरा स्थित छठिया पोखरा और सूर्य मंदिर परिसर हाईमास्ट लाइट से जगमगा उठा, जिससे स्थानीय लोगों में काफी खुशी है।

विज्ञापन

Rohtas News : सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्य मंदिर छठिया पोखरा अब दूधिया रोशनी से जगमग हो उठा है. रविवार की शाम हाईमास्ट लाइट का स्विच ऑन होते ही पूरा सूर्य मंदिर परिसर रोशनी से नहा उठा. हाईमास्ट लाइट लगने से पोखरा की सुंदरता में भी निखार आया है और शाम के समय यहां की रमणीक छटा लोगों को आकर्षित कर रही है. स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर बक्सर सांसद सुधाकर सिंह के विकास निधि से पोखरा के सौंदर्यीकरण के तहत यह हाईमास्ट लाइट लगायी गयी है.

स्विच ऑन होते ही रोशनी से नहा उठा परिसर

रविवार की शाम राजद जिला किसान सेल अध्यक्ष विजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार टोटो और पूर्व बीडीसी सदस्य जनार्दन सिंह ने संयुक्त रूप से हाईमास्ट लाइट का मेन स्विच चालू किया. स्विच ऑन होते ही पूरा सूर्य मंदिर परिसर दूधिया रोशनी से जगमगा उठा. इसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर खुशी जतायी.

छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

हाईमास्ट लाइट लगने से स्थानीय छठ पूजा समिति के सदस्यों और आम लोगों में खुशी है. लोगों का कहना है कि पोखरा परिसर में पर्याप्त रोशनी होने से छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी. शाम और रात के समय घाट पर आने-जाने वाले लोगों को भी बेहतर रोशनी का लाभ मिलेगा.

स्थानीय लोगों ने सांसद के प्रति जताया आभार

हाईमास्ट लाइट लगने पर गांधीवादी नेता लखीचंद राम, रिंकू लाल, निर्मल सिंह, अजय राज, संतोष खरवार, राजेश सिंह, भोला मुखिया, गोपाल जी, कमलेश सिंह, अशोक सिंह, सुनील सिंह, डॉ. शकेब अहमद, डॉ. एस. आलम, मो. काशिम सहित अन्य लोगों ने खुशी जतायी. लोगों ने इसके लिए सांसद सुधाकर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया.

खेल मैदान में भी जल्द लगेगी हाईमास्ट लाइट

छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि राज राजेश्वरी प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में भी जल्द हाईमास्ट लाइट लगायी जायेगी. इसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है. उन्होंने कहा कि खेल मैदान में हाईमास्ट लाइट लगने से विद्यार्थियों और स्थानीय युवाओं को काफी सुविधा मिलेगी. शाम के समय खेल गतिविधियों के आयोजन में भी इसका लाभ मिल सकेगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन