बिहार पृथ्वी दिवस पर रोहतास की मानी पंचायत की अनूठी पहल, 10 स्कूलों के बच्चों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

मानी पंचायत भवन पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की संकल्प दिलाते शिक्षक और छात्रों की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

बिहार के रोहतास जिले की मानी पंचायत में पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जानें कैसे यह पहल बनी अन्य गांवों के लिए एक बड़ी मिसाल।

विज्ञापन

Rohtas News : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रोहतास जिले की मानी ग्राम पंचायत एक प्रेरणादायी पहल कर रही है. बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर मानी जैव विविधता प्रबंधन समिति की ओर से शुरू किया गया पांच दिवसीय जागरूकता अभियान गांव में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बढ़ती जागरूकता का उदाहरण बन रहा है. अभियान के तहत पंचायत के करीब 10 सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पृथ्वी को हरा-भरा, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया.

बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना अभियान का मुख्य उद्देश्य

जैव विविधता बाल क्लब, मानी के अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ अफरीदी ने बताया कि समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय मानी की पहल पर पंचायत के विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर शपथ ग्रहण, जागरूकता कार्यक्रम और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है.

कई विद्यालयों में आयोजित हो रहे जागरूकता कार्यक्रम

अगले मंगलवार तक चलने वाले अभियान में उच्च माध्यमिक विद्यालय मानी, मध्य विद्यालय मानी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमन डिहरा, प्राथमिक विद्यालय सोनी मठिया, लक्ष्मणपुर समेत अन्य विद्यालय सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं. इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है.

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने पर जोर

कार्यक्रम में शिक्षकों ने जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों को लेकर नई पीढ़ी को जागरूक करने पर जोर दिया. बच्चों को पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी जा रही है. साथ ही प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और प्रदूषण कम करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता बतायी गयी.

पंचायत स्तर से जनआंदोलन बनाने की कोशिश

मानी पंचायत में शुरू किया गया यह अभियान पर्यावरण संरक्षण को ग्रामीण स्तर पर जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से बच्चों के साथ ग्रामीणों में भी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो सकती है. इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण तैयार करने में मदद मिलेगी.


विज्ञापन
Santosh Chandrakan

लेखक के बारे में

By Santosh Chandrakan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन