दामाद की मौत के बाद बेटी से मिलने जा रहे थे सासाराम, रास्ते में बाइक-टेंपो की टक्कर, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

तिलौथू के मीरासराय एनएच-2सी पर टेम्पू और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Rohtas News : स्थानीय थाना क्षेत्र के मीरासराय स्थित एनएच-2सी पथ पर बाइक और टेंपो की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में भोजपुर जिले के सरना गांव निवासी 85 वर्षीय भरत सिंह और 22 वर्षीय राज सिंह उर्फ रिशु को गंभीर चोटें आईं. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया.

दामाद की मौत की खबर सुन मिर्जापुर आ रहे थे भरत सिंह

तिलौथू थाना के एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि भरत सिंह और राज सिंह उर्फ रिशु बाइक से डेहरी की ओर से तिलौथू थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव जा रहे थे. भरत सिंह अपने दामाद मुन्नू सिंह की मौत की खबर सुनकर बेटी से मिलने मिर्जापुर आ रहे थे. इसी दौरान मीरासराय के समीप डेहरी की ओर से ही आ रहे एक टेंपो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई.

टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक

टेंपो की टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी. हादसे में भरत सिंह और राज सिंह उर्फ रिशु गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए तिलौथू पीएचसी ले गयी.

दोनों के पैर में फ्रैक्चर, सासाराम सदर अस्पताल रेफर

पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि दोनों घायलों के पैरों में गंभीर चोटें आयी हैं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों के पैर में फ्रैक्चर है. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया जा रहा है.

एक अगस्त को हुई थी दामाद की मौत

परिजनों ने बताया कि एक अगस्त को तिलौथू थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी भरत सिंह के दामाद मुन्नू सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी. इसी सिलसिले में भरत सिंह अपनी बेटी से मिलने मिर्जापुर आ रहे थे. लेकिन रास्ते में हुए हादसे के कारण वह खुद घायल हो गए.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन