सासाराम : कोचस में एटीएम बदलकर महिला के खाते से 91 हजार रुपये उड़ाए
सांकेतिक तस्वीर
कोचस के सतसा गांव में महिला का एटीएम बदलकर अज्ञात चोर ने बैंक खाते से 91 हजार रुपये की अवैध निकासी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोचस: रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र में एटीएम बदलकर महिला के खाते से 91 हजार रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
एटीएम से रुपये निकालने के दौरान बदला गया कार्ड
सतसा गांव निवासी शीला देवी, पति रंजन पांडेय ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है, जिसके लिए एटीएम कार्ड जारी किया गया था. उन्होंने 27 जुलाई को कोचस स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले थे. इसी दौरान किसी ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया, जिसकी जानकारी उन्हें उस समय नहीं हो सकी.
तीन अगस्त को हुई ठगी का पता
पीड़िता ने बताया कि रुपये निकालने के बाद वह घर लौट गईं. तीन अगस्त को जब दोबारा एटीएम से पैसे निकालने पहुंचीं, तब पता चला कि उनके खाते से तीन हजार रुपये छोड़कर 91 हजार रुपये की निकासी की जा चुकी है.
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
कोचस थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर अज्ञात एटीएम चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए बैंक एवं एटीएम से जुड़े साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










