प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया पति का कत्ल, साक्ष्य छिपाने के लिए शव को नहर में बहाया

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar News

Love affair: इस मामले में दिल्ली के निवासी मजदूर संजय कुमार, पिता जगदीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. मृतका की पत्नी सीमा देवी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार संजय ने अपना जुर्म कबूल किया है.

विज्ञापन

Love affair: सासाराम. दिनारा में अधेड़ उम्र की प्रेमिका ने अपने प्रेमी से मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी. वहीं, साक्ष्य छिपाने के लिए शव को ठिकाना लगा. इसके बाद थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी भी दर्ज करायी. लेकिन, शव मिलने के बाद हत्या के साथ प्रेम प्रसंग का खुलासा हो गया. क्राइम फाइल के अनुसार, शनिवार को धनसोई थाना क्षेत्र के केदारगंज गांव के दक्षिण और सिकठी नहर पुल के समीप चौसा कैनाल नहर से पुलिस ने एक 44 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया. उसकी पहचान अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी स्व रामेश्वर राय के पुत्र अभिषेक राय के रूप में की गयी.

हत्यारे ने जुर्म कबूला

दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि कैनाल में शव होने की सूचना धनसोई थाने को दी गयी. चुकी मेरे थाने में गत 11 फरवरी को एक गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी. जांच में पता चला कि गुमशुदा व्यक्ति का ही शव है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ कुमार संजय ने कमान संभाला. उन्होंने बताया कि इस मामले में दिल्ली के निवासी मजदूर संजय कुमार, पिता जगदीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. मृतका की पत्नी सीमा देवी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार संजय ने अपना जुर्म कबूल किया है.

पति बन रहा था प्रेम में बाधक

दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक का गला काट हत्या चार-पांच दिन पहले होना प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद और सही प्रमाण मिलेगा. ग्रामीणों के अनुसार मृतक अभिषेक राय और हत्यारोपी संजय कुमार दोनों दिनारा में रहकर मजदूरी करते थे. दोनों एक ही मकान में किराये के अलग-अलग कमरों में रहते थे. इसी बीच संजय कुमार और सीमा देवी के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. इस प्रेम प्रसंग में सीमा का पति बाधक था, जिसे प्रेमी-प्रेमिका ने रास्ते से हटाने का षड़यंत्र किया. जानकार बताते हैं कि सीमा का एक करीब 22 वर्ष का पुत्र भी है. फिलहाल वह कहां है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है.

Also Read: मानव तस्करी: नेपाली लड़कियां रक्सौल से बरामद, बिहार-यूपी के इस शहर में सप्लाई की थी तैयारी

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन