प्रारंभिक स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू

Updated:
विज्ञापन
प्रारंभिक स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू

SASARAM NEWS.प्रखंड क्षेत्र के प्रारंभिक विद्यालयों में बुधवार से कक्षा पहली से आठवीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गयी.

विज्ञापन

कोचस.

प्रखंड क्षेत्र के प्रारंभिक विद्यालयों में बुधवार से कक्षा पहली से आठवीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गयी. राजकीय मध्य विद्यालय कोचस, बरहुती कलां, सरेयां, बलथरी, सतसा, राजवंशी कन्या मध्य विद्यालय, सारोशेर, कपसियां समेत सभी प्राथमिक व मिडिल स्कूलों में प्रथम दिन वर्ग तीन से आठवीं कक्षा की पहली पाली में सामाजिक विज्ञान व दूसरी पाली में विज्ञान की परीक्षा ली गयी. जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में प्रखंड में लगभग बीस हजार छात्र-छात्राएं शामिल हैं. जिसे सभी विद्यालयों के नामांकन का आधार पर प्रश्न व उतरपुस्तिका उपलब्ध करा दी गयी है. हालांकि, कुछ वर्ग के कुछ विषयों की प्रश्न व उत्तर-पुस्तिका विभाग की ओर से कम उपलब्ध कराया गया. इसे विभाग से बातचीत कर उपलब्ध कराने की प्रयास का किया जा रहा है. समन्वयक बिनोद कुमार सिंह, शेषनाथ कुमार, श्रीराम जलज, राधेश्याम पाल, घूरफेकन सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार वीक्षक के रूप में संबंधित संकुल के स्कूलों के शिक्षकों को एक -दूसरे स्कूल में लगाया गया है. यह परीक्षा 18 सितंबर तक चलेगी. वर्ग एक व दो की परीक्षा 17 व 18 सितंबर को ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन