रोहतास: पहली सोमवारी पर कोचस के गंगेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन
गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ | Prabhat Khabar Network

गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कोचस के गंगेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास की पहली सोमवारी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा. हजारों श्रद्धालुओं ने बक्सर से लाए गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

Gangeshwar Mahadev Temple: नगर पंचायत के सासाराम-चौसा पथ (स्टेट हाईवे-17) स्थित गंगवलिया वन के गंगेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास की पहली सोमवारी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

बक्सर से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरिये

नगर पंचायत के अलावा हरिहर डिहरा, सारोशेर, सरेयां, फुल्ली, पदुमसीडिहरा, तेतरियां, चंवरी, बलथरी सहित आसपास के दर्जनों गांवों के श्रद्धालु बक्सर से पतित पावनी गंगा का जल कांवर यात्रा के माध्यम से लाकर गंगेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने पहुंचे.

महिला श्रद्धालुओं की रही भारी भागीदारी

सुबह से ही सैकड़ों महिला श्रद्धालु मंदिर परिसर में कतारबद्ध होकर जलाभिषेक करती रहीं. मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोष से गूंजता रहा.

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं मांगी.

इसे भी पढ़े: बिहार के इन 24 जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की एडवाइजरी


विज्ञापन
Ramesh Kumar

लेखक के बारे में

By Ramesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन