ePaper

स्टेट ताइक्वांडो में जिले के पांच खिलाड़ियों ने जीता मेडल

Updated at : 17 Jun 2024 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
स्टेट ताइक्वांडो में जिले के पांच खिलाड़ियों ने जीता मेडल

स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किया. मोतिहारी में 16 जून को संपन्न हुई प्रतियोगिता के 80 किलोग्राम भार वर्ग में दिवाकर कुमार ने गोल्ड मेडल जीता है.

विज्ञापन

सासाराम नगर. स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किया. मोतिहारी में 16 जून को संपन्न हुई प्रतियोगिता के 80 किलोग्राम भार वर्ग में दिवाकर कुमार ने गोल्ड मेडल जीता है. इस प्रतियोगिता के लिए जिले सात खिलाड़ियों का चयन विभिन्न भार वर्ग में किया गया था. राजवीर सिंह को कैडेट बालक वर्ग के 57 किलोग्राम में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. वहीं जूनियर बालिका वर्ग के 42 किग्रा भार वर्ग में गीतांजलि कुमारी ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया. सीनियर बालिका वर्ग में शिवानी कुमारी ने 49 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता, जबकि 44 किलोग्राम भार वर्ग के मैच में श्रद्धा सत्या ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया. इसकी जानकारी जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार यादव ने दी. उन्होंने बताया कि संघ के सचिव धनंजय कुमार और कोच रितेश कुमार की देखरेख में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन