बौलिया मोड़ के पास से हटाया गया अतिक्रमण

लोगों की शिकायत के बाद शनिवार को बौलिया मोड़ के पास से नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया. यहां पर अस्थायी अतिक्रमण से अक्सर गाड़ियों का जाम लग जाता था.
सासाराम नगर. लोगों की शिकायत के बाद शनिवार को बौलिया मोड़ के पास से नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया. यहां पर अस्थायी अतिक्रमण से अक्सर गाड़ियों का जाम लग जाता था. इसके अलावा यहां ट्रैफिक लाइट भी लगानी है. इस वजह से भी अतिक्रमण हटाना जरूरी था. इस संबंध में नगर आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल ने कहा कि अतिक्रमण को लेकर निगम क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जाता है. लोगों की शिकायत मिलने पर वहां निगम की टीम ने पुलिस की मदद से अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की है. वहां से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया है. अन्य जगहों से भी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










