बाइक की टक्कर से ऑटो सवार बुजुर्ग की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Aug 2024 9:26 PM
चुटिया थाना क्षेत्र के तिलोखर पीपल चौक के पास ऑटो व बाइक में रविवार की रात टक्कर हो गयी, जिसमें ऑटो पर सवार नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्ली गांव निवासी राजकुमार पासवान (65) वर्ष की मौत हो गयी.
नौहट्टा. चुटिया थाना क्षेत्र के तिलोखर पीपल चौक के पास ऑटो व बाइक में रविवार की रात टक्कर हो गयी, जिसमें ऑटो पर सवार नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्ली गांव निवासी राजकुमार पासवान (65) वर्ष की मौत हो गयी. इस मामले में चुटिया थाने में सोमवार की सुबह ऑटो चालक राजकुमार राम ने एफआइआर दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम उल्ली गांव निवासी राजकुमार पासवान तिलोखर बिगहा टोला अपनी ससुराल ऑटो से जा रहे थे. वह ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठे थे. करीब पौने आठ बजे रात को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ऑटो से टकरा गयी. इससे राजकुमार पासवान गंभीर रूप से घायल हो गये. जब तक स्थिति को कोई समझता, तब तक बाइक सवार बाइक लेकर भागने में सफल हो गया. घायल को ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. रेफरल अस्पताल में घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए विशेष इलाज के लिए सासाराम रेफर कर दिया गया. लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातमी माहौल छा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










