रोहतास: नोखा की सात पंचायतों में 42.30 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास, कई छठ घाटों का विधायक ने किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

छठ घाट का उद्घाटन करते नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी

नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी ने सात पंचायतों में 42.30 लाख रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान कई महत्वपूर्ण छठ घाटों का भी उद्घाटन किया गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर है. विधायक ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है.

विज्ञापन

Rohtas Chhath Ghat Inauguration: बिहार विधानसभा की आवास समिति के अध्यक्ष सह नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी ने मंगलवार को प्रखंड की सात पंचायतों में विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी. विधायक ने करीब 42 लाख 30 हजार 800 रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान कई स्थानों पर पोखरों में नवनिर्मित छठ घाटों का उद्घाटन भी किया गया.

कई पंचायतों में छठ घाटों का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान श्रीखिंडा पंचायत के रामपुर और श्रीखिंडा, छतौना पंचायत के डुमरा, रामनगर विशम्भरपुर, मौडिहा पंचायत के रामपुर तथा कुरी पंचायत के मेयारी बाजार स्थित पोखरों में छठ घाटों का उद्घाटन किया गया. छठ घाटों के उद्घाटन से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा. ग्रामीणों ने कहा कि पर्व के दौरान अब लोगों को छठ पूजा करने में सुविधा होगी.

बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता

विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली और छठ घाट समेत बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है. विकास योजनाओं को केवल कागज तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें समय पर धरातल पर उतारकर आम लोगों को इसका लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार योजनाएं स्वीकृत करायी जा रही हैं और आने वाले दिनों में भी कई विकास कार्य शुरू होंगे. विधायक ने कहा कि छठ घाटों के निर्माण से ग्रामीणों को पर्व के दौरान सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा. उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने की अपील भी की.

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए योजनाओं का लाभ

बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष रुपेश चंद्रवंशी ने कहा कि विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी के प्रयास से प्रखंड की पंचायतों में लगातार विकास योजनाओं को गति मिल रही है. छठ घाटों के निर्माण और उद्घाटन से ग्रामीणों को पर्व के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना चाहिए, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके. मौके पर पांचों घटक दलों के प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन