कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर घर लगाया झंडा

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर घर लगाया झंडा

Sasaram news. हर घर झंडा अभियान के तहत मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर समेत कई गांवों में पहुंच कर कांग्रेस का झंडा लगाया.

विज्ञापन

फोटो-05-एक घर के पास झंडे के साथ कार्यकर्ता. कोचस. हर घर झंडा अभियान के तहत मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर समेत कई गांवों में पहुंच कर कांग्रेस का झंडा लगाया. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिला समन्वयक रीता सिंह, जिला पर्यवेक्षक पंकज पासवान व जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में नगर पंचायत के वार्ड 1, 3, 4, 5 और 7 में घर-घर जाकर झंडा लगाया गया. वहीं, सरेयां पंचायत के पदमसीडिहरा, फुल्ली, सरेयां आदि गांवों में पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लगाया. इस अभियान में प्रखंड अध्यक्ष विमलेश तिवारी, रवींद्रनाथ पाठक, राजेंद्र सिंह कुशवाहा, सतीश पांडेय, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे, राजेंद्र प्रभाकर, बबन राम, अशरफ राईन आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन