वरीय अधिवक्ता के निधन पर जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
वरीय अधिवक्ता के निधन पर जताया शोक

जिला व्यवहार न्यायालय स्थित रोहतास जिला विधिज्ञ संघ में शनिवार को वरीय अधिवक्ता रामछबीला सिंह के असामयिक निधन पर जिला विधिज्ञ संघ में शोकसभा आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सासाराम कोर्ट.

जिला व्यवहार न्यायालय स्थित रोहतास जिला विधिज्ञ संघ में शनिवार को वरीय अधिवक्ता रामछबीला सिंह के असामयिक निधन पर जिला विधिज्ञ संघ में शोकसभा आयोजित की गयी. शोकसभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद सिंह उर्फ मार्कंडेय सिंह ने की. अध्यक्ष ने अधिवक्ता के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. वहीं, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. शोकसभा के बाद सभी अधिवक्ताओं ने स्वयं को न्यायिक कार्यो से विरत रखा. ज्ञातव्य हो कि सासाराम के तकिया मुहल्ला निवासी स्वः रामछबीला सिंह 11 नवंबर 1980 को रोहतास जिला विधिज्ञ संघ में सदस्य के रूप में जुड़े थे. दो जनवरी की रात 11:30 बजे उनकी हृदय गति रूकने से निधन हो गया था. मौके पर संघ के महासचिव शैलेंद्रनाथ ओझा, वरीय अधिवक्ता नरेंद्र पांडेय, राममूर्ति सिंह, रामाशीश सिंह, बसंत सिंह, मित्रभान सिंह, मनीष कुमार मंटू, धीरज कुमार सिंह, धनंजय सिंह, राजन कुमार, शेषमणी राय, उपेंद्र प्रसाद सिंह, विजय गुप्ता, रितेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद सोनकर, राघवेंद्र कुमार पाण्डेय, धर्मराज सिंह समेत सैकड़ों अधिवक्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन