कोचस में ट्रक का टायर फटने से स्कूटी सवार युवक की मौत, हादसे में दो घायल

Updated:
विज्ञापन
सीएचसी में घायलों का उपचार करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

सीएचसी में घायलों का उपचार करते चिकित्सक

रोहतास जिले के कोचस में दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहाँ स्टेट हाईवे-17 पर एक ट्रक का टायर फट जाने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत हो गई. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

विज्ञापन

Truck Tyre Burst Kills Scooter Rider : रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जगदीशपुर गांव के समीप स्टेट हाईवे-17 पर ट्रक का अगला टायर फटने की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मृतक की पहचान बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बसही गांव निवासी स्व. विष्णु शर्मा के पुत्र 35 वर्षीय दामोदर शर्मा के रूप में हुई है. वहीं, हादसे में घायल लोगों में मृतक की पुत्री अंजली कुमारी और अभिषेक कुमार शामिल हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

जगदीशपुर के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दामोदर शर्मा अपनी स्कूटी से गांव से कोचस की ओर जा रहे थे. इसी दौरान जगदीशपुर गांव के पास स्टेट हाईवे-17 पर बालू लदे एक ट्रक का अगला टायर अचानक फट गया.

टायर फटने के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसकी चपेट में स्कूटी सवार आ गए. हादसा इतना भीषण था कि दामोदर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. वहीं, उनके साथ मौजूद दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

Sasaram News : स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए कोचस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच के दौरान दामोदर शर्मा को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायल अंजली कुमारी और अभिषेक कुमार की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

हादसे के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है.

कोचस थाना के अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Ramesh Kumar

लेखक के बारे में

By Ramesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन