एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर ने बुधन चौधरी विद्यालय का किया निरीक्षण
Author Anurag sharan
Updated:
विज्ञापन

कर्नल मलिक ने कैडेट्स की उपस्थिति, अनुशासन व प्रशिक्षण गुणवत्ता का मूल्यांकन किया, पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए एनसीसी प्रशिक्षण को जीवन लक्ष्यों के लिए सहायक बताया
विज्ञापन
नोखा.
42 बिहार बटालियन एनसीसी, सासाराम के कमांडिंग ऑफि़सर कर्नल धर्मेंद्र सिंह मलिक ने नोखा स्थित बुधन चौधरी उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कैडेट्स की उपस्थिति, अनुशासन, पहनावा, सैनिक शिष्टाचार, प्रशिक्षण की गुणवत्ता व एनसीसी कार्यालय सहित सभी गतिविधियों का बारीकी से मूल्यांकन किया. कर्नल मलिक ने प्रशिक्षण मानकों को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए एनसीसी पदाधिकारी सह प्रभारी प्रधानाध्यापक रोहित कुमार को बेहतर प्रबंधन व प्रशिक्षण सुधार के लिए प्रेरित किया. कैडेट्स से संवाद में उन्होंने कहा कि प्रथम प्राथमिकता पढ़ाई है, उसके बाद एनसीसी प्रशिक्षण. तकनीक के इस युग में उद्देश्यपूर्ण अध्ययन के साथ एनसीसी प्रशिक्षण जीवन में श्रेष्ठ लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक होगा. इस दौरान विकास कुमार, जितेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, चांद मोहम्मद सहित विद्यालय के कैडेट छात्र-छात्राएं मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










