Bihar News: रोहतास में मॉर्निंग वाक पर निकला था युवक, सड़क किनारे खेत में शव मिलने पर मचा हड़कंप

Updated at : 13 Jun 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime: अमेजन सुपरवाइजर राकेश कुमार पाण्डेय का संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी, तबियत खराब होने के कारण कंपनी से छुट्टी ली थी. मॉर्निंग वाक पर लड़का निकला था. गांव वालों को सड़क किनारे खेत में शव मिला था.

विज्ञापन

Bihar News: रोहतास के शिवसागर थाना क्षेत्र के खैराखोच गांव के पास शुक्रवार को सेना में भर्ती के लिए फिजिकल की तैयारी करने अपने घर से निकले मचवार गांव के 22 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ अनु पांडेय पिता राजेंद्र पांडेय की अचानक मौत हो गई. जानकारी अनुसार अनु सेना में भर्ती होने के लिए फिजिकल की तैयारी कर रहा था. रोज की भांति शुक्रवार की सुबह भी वह दौड़ पर निकला था. तभी खैराखोच गांव के समीप वह सिना पकड़ गिर पड़ा. कुछ देर तक तड़पा और फिर शांत हो गया. शायद उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी.

युवक की अचानक हुई मौत

राहगीरों की सूचना पर परिजन उसे पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले राकेश की तबियत ठीक नहीं थी. ऐसी कोई गंभीर बीमारी भी नहीं थी. उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया. दौड़ पर निकल पड़ा और हादसा हो गया. युवक की मौत की खबर पर पहुंचे सासाराम सदर एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने परिजनों से बात कर आगे की जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट का निशान नहीं है. प्रथम दृष्टया यह हृदयाघात या फिर डिहाइड्रेशन से हुई मौत का मामला लगता है. लेकिन, इसकी हर एंगल से जांच की जा रही है.

युवक की दौड़ के दौरान हुई मौत

शायद यह पहली घटना है, जिसमें एक 22 वर्षीय युवक की दौड़ के दौरान मौत हुई है. वैसे भी इस तरह के युवक की जो दौड़ का कई माह से अभ्यास कर रहा था. क्या भीषण गर्मी के कारण यह हादसा हुआ है? या फिर युवक की मौत बीमारी से हुई है, जिसे वह नजर अंदाज कर रहा था. मौत का स्पष्ट कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा. इस संबंध में सर्जन डॉ सचिन कुमार ने कहा कि जिस तरह की गर्मी पड़ रही है. इसमें सतर्कता ही बचाव है. अगर किसी तरह की कोई भी हल्की भी बीमारी है, तो शारीरिक मेहनत नहीं करना चाहिए. धूप से तो हर हाल में बचाव जरूरी है.

Also Read: Bihar Crime: प्रेग्नेंट प्रेमिका की हत्या में गिरफ्तार प्रेमी का होगा डीएनए टेस्ट, डॉक्टरों ने सैंपल लेकर भेजा लैब

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन