वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा से संबंध कॉलेजों में जल्द शुरू होगा नामांकन, जानें कितनी उपलब्ध हैं सीटें

Updated at : 18 May 2025 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया

सोशल मीडिया

Bihar News: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है. इस प्रक्रिया में इस वर्ष इंटरमीडिएट पास कर चुके छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे. विश्वविद्यालय से जुड़े जिले के कॉलेजों में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों में बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं. कई कॉलेजों में इस बार सीटों में वृद्धि भी की गई है.

विज्ञापन

Bihar News: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से संबंध कॉलेजों में जल्द नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. छात्र-छात्राएं जल्द ही नामांकन फॉर्म भर सकेंगे. रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के संबद्ध श्री शंकर कॉलेज में सबसे ज्यादा सीटें आर्ट्स संकाय में हैं, जहां कुल 1512 सीटें उपलब्ध हैं. साइंस संकाय में 622 और कॉमर्स संकाय में 432 सीटें छात्रों के लिए मौजूद हैं.

जानें सीटों की संख्या

शेरशाह कॉलेज के आर्ट्स संकाय के अंतर्गत इतिहास में 250, राजनीति विज्ञान में 125, मनोविज्ञान में 100, अर्थशास्त्र में 60, दर्शनशास्त्र में 50, हिंदी में 70, अंग्रेजी में 50, उर्दू में 50, एआईएएस में 50, समाजशास्त्र में 63, ज्योग्राफी में 260, लेबर एंड सोशल वेलफेयर में 60 सीटें उपलब्ध हैं. इस तरह कुल 1188 सीटें आर्ट्स में हैं तथा साइंस संकाय के भौतिकी विषय में 120, रसायन शास्त्र में 100, गणित में 170, प्राणी शास्त्र में 100 व वनस्पति विज्ञान में 50 सीटें उपलब्ध हैं, कुल मिलाकर साइंस की 540 सीटें हैं. वहीं कॉमर्स संकाय में कुल 324 सीटें उपलब्ध हैं.

नामांकन के लिए उपलब्ध सीटे

एसपी जैन कॉलेज में आर्ट्स संकाय के अंतर्गत इतिहास में 400, राजनीति विज्ञान में 386, मनोविज्ञान में 150, अर्थशास्त्र में 300, दर्शनशास्त्र में 100, हिंदी व अंग्रेजी में 200-200 और उर्दू में 100 सीटें उपलब्ध हैं. इस तरह कुल 1836 सीटें आर्ट्स में हैं तथा साइंस संकाय में भौतिकी व रसायन में 180-180, गणित में 200, प्राणी शास्त्र में 99 व वनस्पति विज्ञान में 100 सीटें उपलब्ध हैं, कुल मिलाकर साइंस की 759 सीटें हैं. वहीं कॉमर्स संकाय में कुल 540 सीटें उपलब्ध हैं. रोहतास महिला कॉलेज की बात करें तो यहां विषयवार देखें तो यहां अर्थशास्त्र: 80, अंग्रेजी: 50, हिंदी: 50, इतिहास: 200, गृह विज्ञान: 160, संगीत: 20, दर्शनशास्त्र: 30, राजनीति विज्ञान: 200, मनोविज्ञान: 200, संस्कृत: 20, समाजशास्त्र: 200 और उर्दू: 50 सीटें, इस तरह कुल 1260 सीटें छात्राओं के लिए उपलब्ध हैं.

Also Read: Bihar News: बिना कॉपी जांच किए ही बच्चों को कर दिया गया पास, मुजफ्फरपुर के इन स्कूलों में पकड़ी गई गड़बड़ी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन