Bihar News: बेल के लिए पैसे की डिमांड, पांच हजार रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार

Updated at : 11 Jun 2025 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तार एएसआई विजय कुमार सिंह

गिरफ्तार एएसआई विजय कुमार सिंह

Bihar News: सासाराम रेलवे स्टेशन के जीआरपी कार्यालय में 5 हजार रुपये घूस लेते हुए एक दरोगा को गिरफ्तार किया गया है. एएसआई विजय कुमार सिंह को निगरानी ने रंगे हाथों पकड़ा है. जानकारी मिली है कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे निगरानी डीएसपी किरण पासवान ने यह कार्रवाई की है.

विज्ञापन

Bihar News: सासाराम रेलवे स्टेशन के जीआरपी कार्यालय में 5 हजार रुपये घूस लेते हुए एक दारोगा को गिरफ्तार किया गया है. एएसआई विजय कुमार सिंह को निगरानी ने रंगे हाथों पकड़ा है. जानकारी मिली है कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे निगरानी डीएसपी किरण पासवान ने यह कार्रवाई की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई विजय कुमार सिंह ने एफआईआर में नामित व्यक्ति को बेल देने के लिए 15 हजार रुपये का घूस मांगा था.

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई जारी

बता दें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई निरंतर जारी है. इसी कड़ी में निगरानी की टीम ने सोमवार को दो अलग-अलग जगहों तीन रिश्वतखोरों को गिरफ्तार किया था. पहली कार्रवाई वैशाली में लालगंज की प्रखंड विकास पदाधिकारी नीलम और उनके ड्राइवर के खिलाफ हुई थी. जिन्हें 20 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया था. दूसरी कार्रवाई सिवान के लकड़ी नवी प्रखंड में राजस्व कर्मचारी गिरीश तिवारी के खिलाफ की गई थी. राजस्व कर्मी को 35 हजार के साथ गिरफ्तार किया गया था.

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को मिली थी शिकायत

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को दो अलग-अलग शिकायतें मिली थी, जिसमें लालगंज की बीडीओ नीलम कुमार के खिलाफ करताहा निवासी मिथिलेश कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पीएम आवास योजना के तहत उन्हें आवास स्वीकृत हुआ है. जिसकी पहली किस्त के 40 हजार रुपये आए हैं, लेकिन पैसा देने के एवज में लालगंज बीडीओ 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राजस्व कर्मचारी की हुई थी गिरफ्तारी

वहीं बिहार के सीवान में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की थी. इस दौरान सीवान जिला के लकड़ी नवीगंज प्रखंड के राजस्व कर्मचारी गिरीश तिवारी को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था. राजस्व कर्मचारी को 35 हनकद रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था. गिरीश तिवारी सीवान जिला के लकड़ी नवीगंज प्रखंड में राजस्व कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे और उनके खिलाफ जमीन का काम कराने को लेकर अवैध वसूली की लगातार शिकायत मिल रही थी. विजिलेंस की टीम उन्हें गिरफ्तार कर पटना लेकर गई थी.

इसे भी पढ़ें: Patna News: अल्ट्रासाउंड में दो की जगह बताया एक बच्चा, अब अस्पताल भरेगा 15 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन