नो वेंडिंग जोन को लेकर प्रशासन सख्त, नौ वेंडर थाने में बंद

Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 10 Mar 2026 6:46 PM

विज्ञापन

SASARAM NEWS.नो वेंडिंग जोन को लेकर जिला व नगर प्रशासन सख्त है. इसी सख्ती को लेकर मंगलवार को नौ वेंडर को नगर थाने में बंद कर दिया गया और उनका ठेला नगर निगम ने जब्त कर लिया है. खबर लिखे जाने तक सभी वेंडर नगर थाने में बंद थे.

विज्ञापन

जिला व नगर प्रशासन पिछले दो माह से लगा है समझाने में प्रतिनिधि, सासाराम नगर नो वेंडिंग जोन को लेकर जिला व नगर प्रशासन सख्त है. इसी सख्ती को लेकर मंगलवार को नौ वेंडर को नगर थाने में बंद कर दिया गया और उनका ठेला नगर निगम ने जब्त कर लिया है. खबर लिखे जाने तक सभी वेंडर नगर थाने में बंद थे. इस संबंध में एसडीएम डॉ नेहा कुमारी ने बताया कि बिलाल अहमद, भोला सोनकर, सागर कुमार साह, गुलनोबर राय, उमेश कुमार, शेरू कुमार और मोबिन फारूकी पर कार्रवाई की जा रही है. इन्हें पिछले कई दिनों से वेंडिंग जोन में ठेला लेकर जाने को कहा गया था. लेकिन, बार-बार यह नो वेंडिंग जोन में जाकर कारोबार कर रहे थे. साथ ही एसडीएम ने शहरवासियों से अपील की है कि सभी लोग वेंडिंग जोन में लगे ठेलेवालों से ही खरीदारी करें.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन