ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आकर पत्नी की मौत, पति गंभीर

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आकर पत्नी की मौत, पति गंभीर

SASARAM NEWS.राजपुर-नोखा रोड से बघैला थाना जाने वाले नहर पथ पर बिशुनपुर गांव के छटका पिठौता मोरी के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बिशुनपुर निवासी 40 वर्षीय मंजू देवी की मौत हो गयी. वहीं उनके पति रामजी सिंह के बेटे विजय महतो गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजपुर राजपुर-नोखा रोड से बघैला थाना जाने वाले नहर पथ पर बिशुनपुर गांव के छटका पिठौता मोरी के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बिशुनपुर निवासी 40 वर्षीय मंजू देवी की मौत हो गयी. वहीं उनके पति रामजी सिंह के बेटे विजय महतो गंभीर रूप से घायल हो गये.गांव के वार्ड सदस्य अनिल कुमार और अन्य ने बताया कि पति-पत्नी अपने छोटे बेटे के साथ बाइक से बगल के गांव रोतवा बाजार जा रहे थे, तभी नहर पथ पर मोरी के समीप बघैला की तरफ से ईट लादकर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गये.बताया गया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण बाइक का चक्का पत्थर पर छटक गया और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी. इस दौरान मंजू देवी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आकर दब गयी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.घायल पति को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए राजपुर सीएचसी पहुंचाया.जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष करण कुमार ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन