आज पांच केंद्रों पर होगी एनएमएमएस परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
आज पांच केंद्रों पर होगी एनएमएमएस परीक्षा

SASARAM NEWS.राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा बुधवार को जिले के पांच केंद्रों पर होगी. जिसमें कुल 2684 अभ्यर्थी शामिल होंगे. जहां उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय रामेश्वरगंज सासाराम केंद्र पर 534, संत शिवानंद अकादमी प्लस टू स्कूल सासाराम केंद्र पर 400 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस. राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा बुधवार को जिले के पांच केंद्रों पर होगी. जिसमें कुल 2684 अभ्यर्थी शामिल होंगे. जहां उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय रामेश्वरगंज सासाराम केंद्र पर 534, संत शिवानंद अकादमी प्लस टू स्कूल सासाराम केंद्र पर 400 अभ्यर्थी शामिल होंगे. वहीं, संत अन्ना स्कूल बुढ़हन सासाराम केंद्र पर 550, राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिलियां डेहरी केंद्र पर 600 और रमा रानी जैन गर्ल्स हाइप्लस टू स्कूल डेहरी-ऑन-सोन केंद्र पर 600 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी. प्रथम पाली में मानसिक योग्यता परीक्षा (मैट) होगी, जो सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरी पाली में शैक्षिक योग्यता परीक्षा (सैट) होगी, जो दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक होगी. दृष्टिबाधित एवं लिखने में असमर्थ परीक्षार्थियों को 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा. एकेडमिक इयर 2025-26 के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा के केंद्र पर मोबाइल, कैलकुलेटर, ब्लूटुथ, स्मार्ट वॉच व किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की अनुमति नहीं होगी. नकल या कदाचार में लिप्त पाये जाने पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत परीक्षार्थी को निष्कासित कर दो हजार रुपये जुर्माना अथवा छह माह की कैद अथवा दोनों सजा दी जा सकती है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन