किचन में लगे हल्दी के दाग ऐसे करें साफ, अपनाएं मंजु का आसान तरीका

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

क्लीनिंग टिप्स (AI Generated Image)

Cleaning Tips To Clean Haldi Stains: अगर आपके किचन में भी हल्दी के दाग हैं और आप इसे हटाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. तो आइए जानते हैं हल्दी का दाग हटाने का आसान तरीका.

विज्ञापन

Cleaning Tips To Clean Haldi Stains: हल्दी का इस्तेमाल किचन में लगभग रोजाना ही होता है. ये खाने के रंग और स्वाद को बढ़ा देती है. इसके औषधीय गुण भी बहुत माने जाते हैं, इसलिए घरों में हल्दी को सिर्फ मसाले के रूप में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. किचन में काम करते टाइम अक्सर हल्दी का दाग किचन काउंटर या किचन कैबिनेट पर लग जाता है. कई बार साबुन या डिटर्जेंट से भी हल्दी के जिद्दी दाग पूरी तरह नहीं निकल पाते हैं और इसे साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से हल्दी के दाग को आसानी से साफ किया जा सकता है. सही तरीके और सही सामग्री का इस्तेमाल करके आप हल्दी के दाग को साफ कर सकते हैं. अगर आप भी हल्दी के दाग हटाने की कोशिश कर रहे हैं तो आप कंटेंट क्रिएटर मंजु मित्तल का तरीका आजमा सकते हैं जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट @manjumittal.homehacks पर शेयर किया है. 

दाग हटाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • विनेगर 
  • लिक्विड डिटर्जंट
  • बेकिंग सोडा 
  • टूथपेस्ट 

दाग को कैसे हटाएं?

  • दाग हटाने के लिए आप एक कटोरे को लें. इसमें आप थोड़ा सा विनेगर डाल दें. फिर लिक्विड डिटर्जंट और बेकिंग सोडा को डाल दें. 
  • इसके बाद इसमें टूथपेस्ट को डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. 
  • इस मिश्रण में कपड़े को डुबो दें. फिर दाग लगे हिस्से पर इसे थोड़ी देर रगड़ें. जब हल्दी का दाग निकल जाए तब आप साफ कपड़े से उस जगह को पोंछ लें. इस तरह से आप आसनी से हल्दी के जिद्दी दाग को हटा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Carpet Cleaning Tips At Home: दिवाली से पहले इस तरह कर लें कार्पेट की सफाई, धोने के बाद दिखेगा बिल्कुल नया जैसा 

यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola