नोखा में आरसेटी एलुमनायी मीट, स्वरोजगारियों ने साझा किये अनुभव

Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 09 Mar 2026 6:56 PM

विज्ञापन

SASARAM NEWS.ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) नोखा और जीविका के समन्वय से सोमवार को नोखा स्थित प्रशिक्षण संस्थान में एलुमनायी मीट का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार कर रहे अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किये और संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बने ग्रामीण, दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित फोटो -16- नोखा स्थित आरसेटी प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित एलुमनाई मीट में भाग लेते प्रशिक्षु एवं पदाधिकारी. प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस/नोखा. ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) नोखा और जीविका के समन्वय से सोमवार को नोखा स्थित प्रशिक्षण संस्थान में एलुमनायी मीट का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार कर रहे अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किये और संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया. प्रशिक्षुओं ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद वे बकरी पालन, सिलाई केंद्र, मोबाइल रिपेयरिंग और ब्यूटी पार्लर जैसे उद्यमों से जुड़कर न केवल आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर रहे हैं.आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षुओं को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, महिला उद्यमी योजना और बैंक एवं क्रेडिट लिंकेज जैसी सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, ताकि उन्हें वित्तीय एवं तकनीकी सहायता मिल सके.कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसेटी निदेशक राकेश कुमार उपाध्याय ने की. जीविका जिला कार्यालय के रोजगार प्रबंधक प्रेम प्रकाश ने भी प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन