सासाराम: सरकारी भूमि के रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, सीओ से कार्रवाई की मांग

अतिक्रमित भूमि,जहां रास्ते के लिए होती है मारपीट | Prabhat Khabar Network
बलथरी गांव में सरकारी भूमि पर बने आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग उठी है. गांव के बबलू राय ने सीओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है, जहाँ लोगों ने रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया है.
Sasaram News : कोचस प्रखंड के बलथरी गांव स्थित सरकार की भूमि के बीच बनाये गये रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की गयी है. इस लेकर बलथरी गांव निवासी लल्लू राय के पुत्र बबलू राय ने गुरुवार को सीओ के पास न्याय की गुहार लगायी है. सीओ को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि मेरे घर के सामने बिहार सरकार की भूमि का आम रास्ता है. जो कृषि कार्य के लिए हमेशा उपयोग किया जाता है. इस भूमि पर गांव के ही स्व सुदर्शन राय के पुत्र अजय राय, संजय राय,विपिन राय व अशोक राय, स्व बृजबिहारी राय के पुत्र राजाबाबू, रासबिहारी राय के पुत्र मनु राय और मैगर राय के पुत्र राजेश राय,अमित राय व सोनू राय द्वारा अवैध तरीके से भूमि पर अतिक्रमण किया गया है. वे लोग आने-जाने वाले रास्ते में मिलजुल कर जोतकोड़ कर रहे हैं. इस दौरान मना करने पर वे लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर तैयार हो जाते हैं. प्रभारी सीओ सह राजस्व पदाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यालय को आवेदन प्राप्त हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










