सासाराम: बडीहां गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, कई मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ

Author Ravikant pandey|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इंद्रपुरी-चकन्हा पंचायत के बडीहां गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में शक्ति केंद्र अध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय और प्रदेश भाजपा सदस्य बबल कश्यप ने शिरकत की. बैठक में केंद्र की योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई.

विज्ञापन

Sasaram News : इंद्रपुरी-चकन्हा पंचायत के बडीहां गांव में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता शक्ति केंद्र अध्यक्ष व डेहरी प्रखंड 20 सूत्री सदस्य आनंद कुमार पांडेय ने की. मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश भाजपा सदस्य व डेहरी ग्रामीण मंडल प्रभारी बबल कश्यप उपस्थित रहे. बैठक की शुरुआत में पं.दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर वंदे मातरम गाकर भारत माता की जयकारे लगाये गये. मौके पर अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि ने कहा कि बिहार प्रदेश भाजपा के आह्वान पर प्रत्येक माह में जिला, मंडल व शक्ति केंद्र की बैठक करनी है. प्रत्येक माह के चौथे रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भी प्रत्येक बूथ पर करना है. सरल ऐप पर डाउनलोड करना है. बैठक में जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, मंडल महामंत्री श्रीकांत मिश्रा,बूथ अध्यक्ष संजीत कुमार गुप्ता, अक्षय पांडेय , राजकुमार ,सुधीर सिंह ,मोनू सिंह ,विनय पांडेय, रवि प्रकाश, बबलू दुबे ,अनिल सिन्हा,अभिषेक सिंह ,राजू गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन