ePaper

उद्यमियों को लोन देने में बैंक नहीं ले रहे रुचि

Updated at : 03 Sep 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
उद्यमियों को लोन देने में बैंक नहीं ले रहे रुचि

SASARAM NEWS.शहर के जिला उद्योग केंद्र सभागार में बुधवार को उद्योग विभाग, बैंक के अधिकारी व डीआरपी की एक बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता उद्योग महाप्रबंधक आशीष रंजन ने किया. जिसमें पीएमइजीपी, पीएमएफएमइ व प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

लघु उद्योग लोन के लक्ष्य का 25 प्रतिशत भी पूरा नहीं कर सका है विभाग

उद्योग केंद्र सभागार में उद्योग विभाग, बैंक के अधिकारी व डीआरपी की हुई बैठक

प्रतिनिधि, सासाराम सदर

शहर के जिला उद्योग केंद्र सभागार में बुधवार को उद्योग विभाग, बैंक के अधिकारी व डीआरपी की एक बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता उद्योग महाप्रबंधक आशीष रंजन ने किया. जिसमें पीएमइजीपी, पीएमएफएमइ व प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा की गयी. इसमें वर्ष 2025-26 पीएमइजीपी योजना के तहत 70 उद्यमियों को लोन देना था. लेकिन, अबतक महज 22 को लोगों को ही इसका लाभ मिल सका है. जिसपर महाप्रबंधक ने चिंता व्यक्त करते हुए सितंबर माह के अंत तक हर हाल में लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं पीएमएफएमइ योजना के अंतर्गत 239 लोगों को ऋण देना था. लेकिन, महज 69 लोगों के बीच ही लोन का वितरण हो सका है. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के चयनित व प्रशिक्षित लाभार्थियों को भी बैंकों व विभाग का चक्कर लगाना पड़ रहा है. महाप्रबंधक ने विश्वकर्मा योजना के वैसे लाभार्थी जो प्रशिक्षण ले चुके हैं. उनके बीच तत्काल लोन वितरण करने का निर्देश दिया. एलडीएम ने बैठक में उपस्थित सभी बैंक के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शेष बचे उद्यमियों का आवेदन स्वीकृत कर लोन देने का निर्देश दिया. उद्यमियों को विशेष जानकारी के लिए विभाग ने डीआरपी का नंबर जारी किया है.

प्रखंडवार डीआरपी के मोबाइल नंबर

सासाराम व डेहरी प्रखंड डीआरपी अरीन कुमार – 8486162890सासाराम, कोचस व करगहर डीआरपी प्रिंस कुमार – 6205879079नोखा, संझौली, नासरीगंज, राजपुर व डेहरी डीआरपी गौरव कुमार / राज कुमार – 7668688305 / 6201344301बिक्रमगंज, दावथ, सूर्यपुरा व काराकाट डीआरपी ममता कुमार राय – 9122736538सासाराम, डेहरी, तिलौथू, अकोढ़ीगोला, नौहट्टा व रोहतास डीआरपी अजय कुमार चौधरी- 6205491476शिवसागर, चेनारी व करगहर प्रखंड के डीआरपी जय प्रकाश सोनी- 9801100802कोचस, दिनारा व करगहर डीआरपी अरुण कुमार- 8271003305

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन