सासाराम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
मनमोहक झांकी निकालते स्कूल के बच्चे
Sasaram News : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ए के जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिहट के छात्रों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र.
Sasaram News : स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व शुक्रवार को अशोक कुमार जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दरिहट के बच्चों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से निकलकर आसपास के विभिन्न मार्गों से गुजरी. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे शिक्षक, कर्मी और छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् सहित कई देशभक्ति के नारे लगाए. राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरे रास्ते गुंजायमान रहे.
लोगों ने की तिरंगा यात्रा की सराहना
तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों और शिक्षकों के उत्साह को देखकर लोगों ने इसकी खूब सराहना की. यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया.
Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास
तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक : प्रधानाध्यापक
प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होना चाहिए. साथ ही राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.

मध्य विद्यालय बराढ़ी के छात्रों ने झांकी के साथ निकाली यात्रा
वहीं, मध्य विद्यालय बराढ़ी के छात्र-छात्राओं ने मनोरम झांकी के साथ तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा के दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शिववचन प्रसाद, वरीय शिक्षक राजेश कुमार, मनन कुमार, किशोर कुमार सूर्य, सौकत अली सहित अन्य शिक्षक और विद्यालयकर्मी मौजूद रहे.
Also Read : नवादा के एरूरी पंचायत में बायोगैस संयंत्र और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का डीडीसी ने किया निरीक्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








