रहमतुल्ला अलैह का 449वां सालाना उर्स मना

शहर के दरगाह दरवाजा स्थित सैयद शाह बुढ़न दीवान उर्फ छोटे व बड़े दीवान रहमतुल्ला अलैह का 449वां सालाना उर्स हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. दो दिवसीय सालाना उर्स रविवार की देर शाम लंगरखानी व फातिहाखानी के साथ संपन्न हो गया.
सासाराम ऑफिस. शहर के दरगाह दरवाजा स्थित सैयद शाह बुढ़न दीवान उर्फ छोटे व बड़े दीवान रहमतुल्ला अलैह का 449वां सालाना उर्स हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. दो दिवसीय सालाना उर्स रविवार की देर शाम लंगरखानी व फातिहाखानी के साथ संपन्न हो गया. उर्स के दौरान अकीदतमंदों ने छोटे व बड़े दीवान रहमतुल्ला अलैह के मजार पाक पर गुलपोशी व चादरपोशी की. साथ ही लंगर भी बांटा गया. दिल्ली से आये सज्जादानशीन सय्यद शाह शब्बीर अहमद फिरदौसी ने बताया कि दोनों दीवान का उर्स कदीमी कई साल से सिलसिला चला आ रहा है. सिलसिलेवार तरीके से इस साल भी 449वां उर्स पाक बड़े ही शान व शौकत के साथ मनाया गया. अकीदतमंदों ने दरगाह पर अकीदत के फूल व चादर पेश कर अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगीं. गौरतलब है कि सज्जादानशीन के घर आने का यह खानदानी सिलसिला है, जो सैकड़ों वर्षों से चला आ रहा है. उनके तमाम खानदान के लोग दिल्ली में रहते हैं और यह कदीमी उर्फ मनाने के लिए सासाराम आते हैं, जो उनके बाबा व अजदाद के जमाने से चला रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










