जमीन विवाद में चाकू से गोदकर एक की हत्या

जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष के दो भाइयों पर चाकू से हमला कर एक भाई की हत्या कर दी गयी
एसपी डॉ कुमार आशिष ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर घटना हुई है. उन्होंने बताया है कि जमीन के विवाद पिछले काफी दिनों से दोनों के बीच चल रहा था. एक पक्ष रक्षाबंधन के मौके पर घर आया था. इसी बीच सोमवार को उन्हीं सब बातों को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये. घटना के बाद पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के बाद दोनों जख्मियों को जलालपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के अभाव में जलेश्वर तिवारी की मौत हो गयी. देर शाम तक पीएचसी पर परिजनों का हंगामा जारी रहा. पुलिस भी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी रही. जलालपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को समझाया-बुझाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




