Chhapra News : आमी में मां अंबिका भवानी का दर्शन कर श्रद्धालुओं ने मांगी खुशहाली की मन्नत

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Chhapra News : आमी में मां अंबिका भवानी का दर्शन कर श्रद्धालुओं ने मांगी खुशहाली की मन्नत

Chhapra News : वासंतिक नवरात्र के छठे दिन गुरुवार को भी आमी के मां अंबिका भवानी के दरबार में भक्तों की भीड़ दिखी और विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं को विधिवत रूप से पूजा अर्चना में तल्लीन देखा गया.

विज्ञापन

दिघवारा. वासंतिक नवरात्र के छठे दिन गुरुवार को भी आमी के मां अंबिका भवानी के दरबार में भक्तों की भीड़ दिखी और विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं को विधिवत रूप से पूजा अर्चना में तल्लीन देखा गया. मंदिर का चप्पा चप्पा भक्तों की भीड़ से गुलजार दिखा. दोपहर बाद तक मां का यह दरबार भक्तों की भीड़ से गुलजार दिखा. इससे पूर्व नवरात्र के छठे दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था और जैसे जैसे समय बढ़ता गया, वैसे वैसे मंदिर ने भक्तों की भीड़ बढ़ती गयी. पाठ करने वाले श्रद्धालुओं ने भी मंदिर में विभिन्न जगहों पर स्थान ग्रहण कर दुर्गा सप्तशती का पाठ पूरा किया और फिर आरती कर गर्भगृह के बाहर से मां अंबिका के पिंडी रूप के दर्शन किए और अपनी मुरादों के पूर्ण होने की कामना की.गर्भगृह के अंदर पंडित राजेश तिवारी उर्फ विठलू बाबा व आशुतोष तिवारी ने श्रद्धालुओं के प्रसाद और चुनरी को पिंड पर अर्पित कर सबों की खुशहाली की कामना की. उधर पाठ करने वाले श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के कात्यायनी रूप की आराधना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन