भूमि विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 14 Apr 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गड़खा में दो पक्षों में हुए विवाद में छह लोग घायल, लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हुई मारपीट.

विज्ञापन

संवाददाता. गड़खा (सारण). थाना क्षेत्र इटवा पंचायत के चिंतामनगंज गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हुई मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गये, जिनमें इलाज के दौरान एक पक्ष की एक महिला की मौत हो गयी. मृतक चिंतामनगंज गांव निवासी स्व जावेद अख्तर की 35 वर्षीया पत्नी रुखसाना बेगम बतायी गयी है. रविवार को रुखसाना गृह निर्माण का कुछ कार्य करा रही थी, तभी पड़ोसी इमतेयाज अंसारी सहित कुछ लोग आये और कार्य रोकने लगे. इस बीच कहा-सुनी होते-होते मारपीट होने लगी. बुरी तरह घायल रुखसाना को सदर अस्पताल छपरा लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. दूसरी तरफ से इमतेयाज अंसारी, उनकी पत्नी व पुत्र-पुत्री भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. बताते चलें कि कुछ साल पहले ही पति की मौत हो चुकी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन