सारण में एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा: 60% अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 26 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न

Updated:
विज्ञापन
एक्साइज इंस्पेक्टर की परीक्षा में 40 फ़ीसदी ही परीक्षार्थी उपस्थित हुए

बाहर निकलते परीक्षार्थी | Prabhat Khabar

Saran News: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा आयोजित एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में सारण जिले के 13,008 में से केवल 5,292 अभ्यर्थी ही शामिल हुए. परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में 26 केंद्रों पर संपन्न हुई.

विज्ञापन

सारण: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा रविवार को सारण जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.

13,008 में से केवल 5,292 अभ्यर्थी हुए शामिल

जिले में कुल 13,008 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 5,292 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी. वहीं 7,716 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. इस प्रकार लगभग 60 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी, जबकि केवल 40 प्रतिशत अभ्यर्थी ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे.

परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एक पाली में आयोजित की गई.

नकल रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी 26 केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. जिला प्रशासन ने परीक्षा की निगरानी के लिए जोनल दंडाधिकारी, समन्वयक प्रेक्षक और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की थी.

इसके अलावा चार उड़नदस्ता दल गठित किए गए थे, जिनमें चार दंडाधिकारी और चार पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. ये टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं.

बायोमेट्रिक, जैमर और सीसीटीवी से निगरानी

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी. साथ ही सभी केंद्रों पर जैमर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नकल की संभावना को पूरी तरह रोका जा सके.

कंट्रोल रूम से होती रही निगरानी

पूरी परीक्षा की निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया था. जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. दोनों अधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया.

क्या बोले एसडीएम

छपरा सदर के एसडीएम नितेश कुमार ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली. सुबह से परीक्षा समाप्त होने तक सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे.

इसे भी पढ़ें:गोपालगंज: 'सांवली' कहकर प्रताड़ित करने और फोन पर तीन तलाक देने का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश



विज्ञापन
Sanjay Bhardawaj

लेखक के बारे में

By Sanjay Bhardawaj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन