सारण: तरैया में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 250 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवाइयां भी बांटी गईं

Author Manoj kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

निःशुल्क जांच शिविर में मरीजों जांच करते चिकित्सक | Prabhat Khabar

सारण जिले के तरैया में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 250 से अधिक ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं. शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य बीमारियों की जांच के साथ-साथ मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं.

विज्ञापन

सारण: प्रखंड के फरीदनपुर मठिया बाजार स्थित प्रखंड प्रमुख के आवासीय परिसर में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह 'विक्कू' और डॉ. सतीश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पटना के चिकित्सक एवं डॉ. प्रभात मेमोरियल हिरामती हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे करीब 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया.

कई बीमारियों की हुई जांच

शिविर में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर, श्वसन एवं चेस्ट संबंधी समस्याओं, हड्डी एवं जोड़ के रोगों तथा महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई. जांच के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया.

मुफ्त दवाइयों का किया गया वितरण

स्वास्थ्य जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया. इस अवसर पर डॉ. सतीश कुमार सिंह ने कहा कि असहाय और बीमार लोगों की सेवा करना ही सच्चा धर्म है, इसलिए इस तरह के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार आयोजित किए जाने चाहिए.

ये लोग रहे मौजूद

शिविर में डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भी अपनी सेवाएं दीं. कार्यक्रम में विनय सिंह, हीरालाल ठाकुर, संजय राय, नीरज सिंह, नंदकिशोर सिंह, भूतनाथ सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें:गोपालगंज: 'सांवली' कहकर प्रताड़ित करने और फोन पर तीन तलाक देने का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश




विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन